Spiritual Research: कैसा होगा साल 2022 [Hindi] | Spiritual Leader Saint Rampal Ji Maharaj

दर्शकों आज हम चर्चा करने वाले हैं कि साल 2021 हम सभी के लिए कैसा रहा और 2022 कैसा होना चाहिए व 2022 से हम सबकी क्या उम्मीदें हैं।

दर्शकों, 2021स्वां वर्ष अब तक बीते सभी वर्षों में सबसे भयंकर वर्ष रहा। साल की शुरुआत ही कोरोना नामक महामारी से हुई और इस महामारी से देखते ही देखते बहुत से लोगों की मौत हुई जिसका हमें अफसोस है। कोरोना के चलते छात्रों का भी बहुत नुकसान हुआ, पढ़ाई का स्तर बहुत नीचे गिर गया, परीक्षायें रद्द कर दी गयी, और ऑनलाइन परीक्षाओं से छात्रों को अगली कक्षा में Promote किया गया। मार्च माह में कोरोना की दूसरी लहर ने भयावह रूप ले लिया जिससे कोरोना संक्रमित लोगों में ऑक्सीजन की भारी रूप से कमी  होने लगी और बहुत से लोगो ने ऑक्सीजन की कमी व हॉस्पिटल में सही समय पर इलाज न हो पाने से दम तोड़ दिया। 

new-year-2022-hindi-info


केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे कोरोना ने कहर बरपाया। कोरोना के साथ साथ भारत मे किसान आंदोलन ने भी अपनी जगह बना ली जिसके चलते देश मे हलचल बनी रही। सरकार ने शांति बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाये और गर्मियों के शुरू होते ही कुछ ही दिनों मे भारत की अर्थव्यवस्था को थोड़ा स्थिर किया गया। देखा जाए तो यह साल बहुत सी घटनाओं से भरपूर रहा। मई महीने में चक्रवती तूफान यास ने ओडिशा और ओआश्चिम बंगाल में बहुत तबाही मचाई। ये खबर भी सुनने को मिली कि पुणे की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 18 लोगों की मौत हुई। इसी वर्ष भारतीय athlete मिल्खा सिंह जी का निधन हुआ। वर्षा ऋतु के चलते भी बहुत सी जगहों पर तबाही मची। असम-मिज़ोरम सीमा पर हिंसक झड़प में 6 जवान शहीद हुए। 


राजनीति में भी बहुत से उतार चढ़ाव आये। लड़की के विवाह की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 कर दी गयी। देश के लिए कुछ अच्छे पल भी आये। टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी निरसीज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीता। और भी बहुत से खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन करते हुए देश के लिए बहुत से पदक जीते। भारत की मॉडल हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर पूरे विश्व मे भारत का नाम रोशन किया। 


तो इस तरह 2021 का साल हम सबके लिए कुछ अच्छा तो कुछ भयंकर समय निकला। साल 2022 से भी हम बहुत सी उम्मीदे लगाएं बैठे हैं। आइए चर्चा करते हैं कि इस नववर्ष पर हम सभी क्या क्या बदलाव चाहते हैं। हर साल नववर्ष बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। सभी में कुछ न कुछ नया, कुछ अच्छा व सबसे अलग करने का जोश उमड़ने लगता है। बहुत से लोग नववर्ष पर घर मे नई वस्तुएं लाते हैं। परिवार के सभी सदस्य एकसाथ नए वर्ष का जश्न मनाते हैं। एक दूसरे को तोहफे देते हैं। 31 दिसंबर की रात को 12 बजे के बाद पटाखों से आसमान को रोशन करके नववर्ष का स्वागत किया जाता है। सभी कोई न कोई नई उम्मीद के साथ नए वर्ष में कदम रखते हैं और अपने सपनो को साकार करने के लिए प्लानिंग करते हैं और अपनों सपनो को साकार करते हैं। इस वर्ष 2022 से भी सभी कुछ न कुछ उम्मीद जरूर रखे हुए हैं कि ये वर्ष हमारे लिए कुछ अच्छा ही लाएगा।


दर्शकों, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सभी बहुत से plans बनाकर बैठे हैं जिन्हें पूरा करने के मौके का इंतज़ार कर रहे हैं। 2022 से भी हमें यही उम्मीद है कि हम अपने करीयर को ऊंचाई तक ले जाएं। ज्यादा से ज्यादा दौलत कमाए, माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा करवाएं, खूब मेहनत करें और नौकरी प्राप्त करें। कुछ अपना बिज़नेस खोलने का सोच रहे हैं तो कोई सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं। अपने इन सपनो को साकार करने के लिए हर कोई सरकार से उम्मीदे लगाए बैठा है। इस वर्ष देश के युवाओ के सपनो को साकार करने में सरकार का क्या अभिनय रहेगा! सबके अपने अपने विचार हैं। हम सभी सरकार से सकारात्मक क्रिया की उम्मीद रखते हैं। 


बहुत से भविष्यवक्ताओं का कहना है कि साल 2022 का वर्ष बहुत ही भयंकर वर्ष रहेगा। इस वर्ष बहुत तबाही मचेगी और बहुत नुकसान होगा। साथ ही बहुत से लोग अपना जीवन गवा बैठेंगे। ऐसे में विश्व में हाहाकार मच जाएगी। पर ये सब भविष्यवक्ताओं के कहने के अनुसार है। अब देखते हैं 2022 हमारे लिए कैसा रहता है।


दर्शकों, हर वर्ष हम सभी जिस तरह नया साल मनाते हैं इससे नए साल में होने वाली घटनाओं पर काबू/कंट्रोल नहीं पाया जा सकता। जो होना है वो तो होकर रहता है। पिछले वर्ष जो हुआ उससे यही समझ आता है कि नववर्ष मनाने से वर्ष में होने वाली घटनाओं पर कोई असर नहीं होता फिर चाहे हम कितने ही यज्ञ करवा लें या पाठ-पूजा करवा लें। अतः नववर्ष मनाना, पटाखे जलाना, त्योहार की तरह खुशी मनाना पूरी तरह से व्यर्थ है। यदि आप चाहते हैं कि आपके लिए नववर्ष अच्छा रहे और होने वाली भयंकर घटनाओ का आप पर असर न हो तो उसके लिए हमें सतभक्ति करनी पड़ेगी जिसकी शक्ति से हम भयंकर से भयंकर समय को भी आसानी से झेल पाएंगे।


पूर्ण व तत्वदर्शी सन्त की शरण मे आकर सतभक्ति प्राप्त करके भक्ति करने से हमे न केवल मानसिक शांति बल्कि शारीरिक सुख के साथ साथ आर्थिक लाभ व आध्यात्मिक लाभ भी होंगे। शरीर स्वस्थ रहेगा, आर्थिक तंगी से भगवान हमारी मदद करेंगे, मानसिक शांति बनी रहेगी, और पूर्ण मोक्ष व परमात्मा प्राप्ति जैसे आध्यात्मिक लाभ भी होंगे।


तो ऐसे में हमें 2022 में यदि हम कुछ नया व अपने परिवार के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं तत्वदर्शी सन्त को खोजकर उसकी शरण ग्रहण करें। विश्व मे एक समय मे केवल एक ही तत्वदर्शी सन्त विराजमान रहता है और वर्तमान में शास्त्रोनुसार वो तत्वदर्शी सन्त सतगुरु रामपाल जी महाराज जी हैं जो अभी धर्मो के शास्त्रों के अनुसार हमें सतभक्ति प्रदान करते हैं। तत्वदर्शी सन्त रामपाल जी महाराज जी को पहचानने में अब देर न करें और उनकी शरण मे आकर तत्वज्ञान ग्रहण करे और सतभक्ति करके सम्पूर्ण लाभ व मोक्ष प्राप्त करें। 

Post a Comment

0 Comments