मीरा बाई ने जात-पात को छोड़ कर कि सतगुरु शरण ग्रहण।

सत्संग में बड़े गुरू जी (कबीर जी) ने बताया है कि :-
कबीर, कुल करनी के कारणे, हंसा गया बिगोय।
तब कुल क्या कर लेगा, जब चार पाओं का होय।।
संत रविदास जी उठकर संत कबीर जी के पास गए और सब बात बताई। परमात्मा बोले कि देर ना कर, ले आत्मा को अपने पाले में। उसी समय संत रविदास जी ने बहन मीरा को प्रथम मंत्र केवल पाँच नाम दिए। मीराबाई को बताया कि यह इनकी पूजा नहीं है, इनकी साधना है। इनके लोक में रहने के लिए, खाने-पीने के लिए जो भक्ति धन चाहिए है, वह इन मंत्रों से ही मिलता है। यहाँ का ऋण उतर जाता है। फिर मोक्ष के अधिकारी होते हैं। परमात्मा कबीर जी तथा संत रविदास जी वहाँ एक महीना रूके। मीराबाई पहले तो दिन में घर से बाहर जाती थी, फिर रात्रि में भी सत्संग में जाने लगी क्योंकि सत्संग दिन में कम तथा रात्रि में अधिक होता था। कोई दिन में समय निकाल लेता, कोई रात्रि में। मीरा के देवर राणा जी मीरा को रात्रि में घर से बाहर जाता देखकर जल-भुन गए, परंतु मीरा को रोकना तूफान को रोकने के समान था। इसलिए राणा जी ने अपनी मौसी जी यानि मीरा की माता जी को बुलाया और मीरा को समझाने के लिए कहा। कहा कि इसने हमारी इज्जत का नाश कर दिया। बेटी माता की बात मान लेती है। मीरा की माता ने मीरा को समझाया। मीरा ने उसका तुरंत उत्तर दिया :-
‘‘शब्द’’
सतसंग में जाना ऐ मीरां छोड़ दे, आए म्हारी लोग करैं तकरार।
सतसंग में जाना मेरा ना छूटै री, चाहे जलकै मरो संसार।।टेक।।
थारे सतसंग के राहे मैं ऐ, आहे वहाँ पै रहते हैं काले नाग,
कोए-कोए नाग तनै डस लेवै। जब गुरु म्हारे मेहर करै री,
आरी वै तो सर्प गंडेवे बन जावैं।।1।।
थारे सतसंग के राहे में ऐ, आहे वहाँ पै रहते हैं बबरी शेर,
कोए-कोए शेर तनै खा लेवै। जब गुरुआं की मेहर फिरै री,
आरी व तो शेरां के गीदड़ बन जावैं।।2।।
थारे सतसंग के बीच में ऐ, आहे वहां पै रहते हैं साधु संत,
कोए-कोए संत तनै ले रमै ए। तेरे री मन मैं माता पाप है री,
संत मेरे मां बाप हैं री, आ री ये तो कर देगें बेड़ा पार।।3।।
वो तो जात चमार है ए, इसमैं म्हारी हार है ए।
तेरे री लेखै माता चमार है री, मेरा सिरजनहार है री।
आरी वै तो मीरां के गुरु रविदास।।4।।
यह कथा सुनकर रामप्यारी (रामों) की आँखें-सी खुल गई। अगले दिन कस्तूरी के साथ सत्संग में गई और एक सत्संग सुनते ही दीक्षा ले ली। फिर एक दिन के भोजन की सेवा माँगी। सब परिवारों ने कहा कि बहन! हम अपनी सेवा नहीं छोड़ सकते। गुरू जी अगली बार आऐंगे, तब तेरी बारी लगवा देंगे। भक्तमति रामों को तो पल की भी चैन नहीं थी। रोने जैसा चेहरा कर लिया। उसी समय कस्तूरी बोली कि बहन! आगे जब मेरी बारी आएगी तो सुबह का भोजन मैं करा दूँगी, रात्रि का आप करा देना। रामों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कहीं-कहीं पैर टिके। बारी आने पर रात्रि का भोजन तैयार किया। खीर-हलवा-सब्जी, मांडे (पतली रोटी-फुल्के) बनाए। परंतु लीला सतगुरू की, रामों को तेज बुखार हो गया।
शरीर अंगार की तरह जलने लगा। एक कदम भी चलने की हिम्मत नहीं रही। उसी समय रामों का लड़का आ गया। बहन रामों ने कहा कि बेटा! आज मेरा एक काम कर दे, तेरा जिंदगी-भर एहसान नहीं भुलुँगी। बेटा मैंने गुरू बनाया है। आज रात्रि का भण्डारा तेरी ताई भक्तमति कस्तूरी की बारी से माँगकर लिया है। बेटा देख मेरे को तेज बुखार हो गया है। बदन आग की तरह जल रहा है। चलने की हिम्मत नहीं है। लड़का बोला कि मुझे समय नहीं है। मैं ना देकर आऊँ भोजन आश्रम में। माता जी आप उस आश्रम में ना जाया करो। मुझे आपके बारे में बहुत कुछ सुनना पड़ता है। यह सुनकर भक्तमति रामों फूट-फूटकर रोने लगी। लड़के को दया आई। परंतु झुंझलाकर बोला, कहाँ है भोजन, दे आता हूँ। रामों बहन तुरंत उठी और सब भोजन दे दिया। लड़का उस भोजन को एक तसले में रखकर आश्रम में ले गया।
रामों गुरू जी से बार-बार निवेदन करती थी कि गुरू जी लड़का नशा करता है। घर की ठौर बिटौड़ा कर रखा है। बात नहीं मानता। उसको भी शरण में ले लो महाराज! अगले दिन लड़के को आश्रम में देखकर अन्य भक्त तथा भक्तमति कहने लगे कि गुरू जी ने सुन ली रामों दुःखिया की। बेटा स्वयं भोजन लेकर आ गया। गुरू जी को पता चला तो हर्ष हुआ कि बेटी रामों बसगी। सुन ली भगवान ने।
लड़का बोला, महाराज जी! मेरी माता जी को ज्वर हो गया है, मैं भेजा हूँ। भोजन करो। संत जी भोजन के लिए बैठ गए और सोचा लड़का पहली बार आया है, कुछ ज्ञान सुना दूँ। संत जी ने कहना शुरू किया कि बेटा! माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए। मोक्ष के लिए गुरू बनाकर सत्य भक्ति करनी चाहिए। नशे ने तो बड़े-बड़े घर उजाड़ दिये। लड़का तो जला-भुना बैठा था। उसे तो पल-पल की देरी महसूस हो रही थी क्योंकि उस रात्रि में उसने अपने साथी चोरों के साथ राजा के घर में चोरी करने जाना था। रात्रि के बारह बजे नगर से बाहर मंदिर में इकट्ठा होकर चोरी करने जाना था। उनकी कल्पना थी कि रानियों के मँहगे-मँहगे हार होते हैं। वे चुराकर लाऐंगे, मालामाल हो जाएंगे। इसलिए लड़का संत जी से बोला कि बाबा जी! जल्दी भोजन खा ले, मुझे शिक्षा की आवश्यकता नहीं है। संत जी को अच्छा-सा नहीं लगा। मन में विचार किया कि रामों वास्तव में दुःखी है इस शैतान से। खाना खाते ही बिना बर्तन धोए बर्तन उठाकर चल पड़ा नगर की ओर। आधे रास्ते से अधिक तय करने के पश्चात् उसके पैर में मोटी शूल (कीकर का काँटा) लग गई। पैर में बहुत पीड़ा हुई। चलने में भी कठिनाई हुई। जैसे-तैसे घर आया। आँगन में बर्तन पटककर लगा अपनी माता को उलहाने देने। आज ही तेरे गुरू जी के दर्शन किए। आज ही मेरे भाग फूट गए। मेरे पैर में काँटा लग गया। मैं चलने लायक भी नहीं रहा। आज के पश्चात् आश्रम की ओर मुख करके भी ना सोऊँ। रामों का बुखार हल्का हो चुका था। शीघ्र उठी और काँटा लगे पैर को धोया। उसके ऊपर तेल की गाध (तेल के नीचे जमा मैल) को कपड़े से बाँध दिया और सुबह काँटा निकलवाने की योजना बनाई। लड़का अपनी माता से बहुत लड़ा, ओच्छी-मंदी बातें भी कही क्योंकि लड़के कर्मपाल को तो चोरी में शामिल न होने के कारण बहुत बड़ी हानि हुई लग रही थी। जैसे-तैसे सुबह हुई। लड़के का काँटा निकलवा दिया। माता (रामों) घर के कार्य में लग गई।
कुछ देर में एक बैंड-बाजा बजता हुआ आया। नगर निवासियों को पता होता था कि इस प्रकार का साज उस समय शहर में बजाया जाता है जब किसी को मौत की सजा दी जाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने घरों के बाहर खड़े हो जाते थे और जाना करते थे कि किसको किस कारण सूली तोड़ा जा रहा है। राजा के सिपाही उन चारों व्यक्तियों से कहलवा रहे थे कि अपना दोष बताओ। वे कह रहे थे कि हम राजा के घर चोरी करने गए थे। हमने घोर अपराध किया है। आज शाम को हमें सूली पर चढ़ाया जाएगा। कोई सुनता हो तो कभी ऐसी गलती ना करना। कर्मपाल को अपने साथी चोरों को पहचानते देर नहीं लगी और माजरा भी समझ गया। रामों बोली कि ठीक हुआ और करना चोरी, तुम्हें यही सजा चाहिए थी, करके खाया नहीं जाता। रामों अपने घर में चली गई। कर्मपाल द्वार पर भयभीत स्थिति में डरा-डरा-सा खड़ा रहा। फिर घर में जाकर जोर-जोर-से रोने लगा। रामों ने देखा कि कर्मपाल क्यों रो रहा है? पूछा कि बेटा क्या हो गया? काँटा भी निकल गया। अब क्या दर्द हो रहा है? कर्मपाल उठा और अपनी माता के सीने से लिपट गया। बोला, माँ! भला हो आपके गुरू जी का जिसने तेरे बेटे की सूली की सजा काँटे में टाल दी। माँ! आज तेरा बेटा सूली चढ़ना था। माँ आप कै जीवित रहती? रामों बोली कि मेरा बेटा क्या चोर है? क्यों टूटता सूली? चोरों को सजा मिलती है। कर्मपाल बोला, हाँ माँ! तेरा बेटा चोर था। आज के बाद कसम है माँ तेरी, कभी नशा नहीं करूंगा। आपके साथ सत्संग में चला करूंगा। आपके साथ घर के काम में हाथ बटाऊंगा। मैं अपनी जिंदगी में अपनी माँ को कभी दुःखी नहीं करूंगा। रामों बोली कि रे निकम्मे! चोरी भी करने लग गया था। लड़का बो कि हाँ माँ! पक्का चोर हो गया था। धन्य हैं आपके सतगुरू, धन्य है मेरी माँ जिसे ऐसे महापुरूष की शरण मिली है। माँ आज ही चल, मुझे दीक्षा दिलाकर ला। रामों तुरंत लड़के को भक्तमति कस्तूरी के पास लेकर गई। सब वृत्तान्त बताया। कस्तूरी भी सब कार्य छोड़कर उनके साथ आश्रम में गई और गुरू जी का धन्यवाद किया। सब घटना को बताया, लड़के को नाम दिलाया। एक अन्य गाँव के सत्संगी परिवार की लड़की से कर्मपाल का विवाह हो गया। पूरा परिवार सत्संग में आने लगा तथा सेवा करके सुखी जीवन जीने लगा।रामों तो सत्संग के रंग में ऐसी रंगी, जब-जब सतगुरू जी मंडली समेत आकर आश्रम में रूकते, वह तो सुबह चली जाती, देर शाम को आती और सेवा करती, बर्तन साफ करती, गुरू जी के वस्त्र धोती। सत्संग का तो एक शब्द भी नहीं छोड़ती थी। एक समय सर्दी का मौसम था। सुबह 10 बजे सत्संग शुरू हुआ। गुरू जी ने रामों से बोला कि बेटी! वस्त्र धो ला नदी पर। धूप थोड़ी देर रहती है,त्संग के बाद जाएगी तो वस्त्रा सूख नहीं पाऐंगे। रामों बहन वस्त्र सत्संग में डालकर चल पड़ी। नदी थोड़ी दूरी पर थी। कपड़े पानी में बाल्टी में भिगोकर सोडा डाल दिया। सोचा कि जितनी देर वस्त्र सोडा में भीगेंगे, तब तक सत्संग सुन आती हूँ। आश्रम के बाहर दीवार के साथ कान लगाकर सत्संग वचन सुनने लगी। सत्संग समापन पर ‘‘सत साहेब’’ की ध्वनि सुनी तो रामों को कपड़े याद आए। दौड़ी-दौड़ी नदी की ओर चली और डरी हुई थी कि आज तो गलती हो गई। गुरू जी के वचन की अवहेलना हो गई। मेरे ऊपर डाँट पड़ेगी। गुरू जी नाराज हो गए तो मेरी तो सेवा पर पानी फिर जाएगा। हे भगवान! यह कौन बनी? इन्हीं विचारों में नदी पर पहुँची तो देखा कि बाल्टी खाली थी और वस्त्र धोकर झाडि़यों पर सुखा रखे थे जो सूख चुके थे। रामों उन बहनों से बोली जो पहले से नदी पर अपने वस्त्र धो रही थी कि हे बहनों! ये वस्त्र आपने धोकर सुखाए हैं क्या? सब अन्य महिलाऐं रामों की ओर देखने लगी। एक बोली कि बहन! तेरा दिमाग चल गया है क्या या मजाक कर रही है? आप स्वयं तो कपड़े धो रही थी बेसब्री होकर। हमारे भी छींटे लग रहे थे। तेरे को टोका भी था कि धीरे-धीरे कपड़े धो। तू खुद झाडि़यों पर सुखाकर गई थी। अब क्या भाँग का नशा कर आई है? रामों रोने लगी और सब कपड़े उठाकर बाल्टी में डालकर आश्रम की ओर चली। आश्रम में किसी सेवादार ने रामों को आश्रम के बाहर बैठे सत्संग सुनते देर तक देखा था। उसने गुरू जी को बताया कि आज आपके कपड़े गीले ही रहेंगें क्योंकि रामों तो सत्संग समापन तक बाहर दीवार के कान लगाकर सत्संग सुन रही थी। अभी गई है कपड़े धोने। इतने में रामों ने आश्रम में प्रवेश किया और कपड़े गुरू जी के पास रखकर फूट-फूटकर रोने लगी। संत जी ने कपड़े छूए तो पूर्ण रूप से सूखे थे। रामों से रोने का कारण पूछा तो बताया कि गुरू जी! आपने दुःखी होकर स्वयं कपड़े धोए हैं। मेरे से गलती हो गई। मैंने ऐसे-ऐसे सोचा था कि कुछ देर सत्संग सुनकर कपड़े धोऊँगी। परंतु ध्यान नहीं रहा। गुरू जी बोले कि बेटी! परमात्मा कबीर जी रामों बनकर कपड़े धो गए हैं।
ज्यों बच्छा गऊ की नजर में, यूं सांई कूं संत।
भक्तों के पीछे फिरे, भक्त वच्छल भगवन्त।।
परमात्मा ने अब्राहिम सुल्तान अधम को नरक से निकालने के लिए बांदी रूप स्त्र बनकर शरीर पर कोरड़े खाए थे। बेटी दुःखी ना हो, तेरा उद्देश्य गलत नहीं था। परमात्मा तो सच्ची लगन व भाव के भूखे हैं। रामों शांत हुई। सत्संग से रामों बस गई। मोक्ष भी मिला।

आध्यात्मिक जानकारी के लिए आप संत रामपाल जी महाराज जी के मंगलमय प्रवचन सुनिए। साधना चैनल पर प्रतिदिन 7:30-8.30 बजे।

संत रामपाल जी महाराज जी इस विश्व में एकमात्र पूर्ण संत हैं। आप सभी से विनम्र निवेदन है अविलंब संत रामपाल जी महाराज जी से नि:शुल्क नाम दीक्षा लें और अपना जीवन सफल बनाएं।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जाएं 👇
www.jagatgururampalji.org

आध्यात्मिक ज्ञान की पुस्तक
✓जीने की राह या
✓ज्ञान गंगा
इनमें से कोई सी भी एक पुस्तक नि:शुल्क मंगवाने के लिए अभी आर्डर करें।
नोट: यह पुस्तक 25 से 30 दिन में आपके घर के पते पर पहुंचा दी जाएगी।
निःशुल्क पुस्तक आर्डर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

https://spiritualleadersaintrampalji.com/book-order

Post a Comment

0 Comments